सेंसेक्स में 156 अंकों की गिरावट
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख जारी रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 156.44 अंकों और निफ्टी में 38.85 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में बढ़त के साथ 16,135.87 अंक पर खुला। सेंसेक्स कारोबार के दौरान अधिकतम 16,360.88 अंक पर जाने के बाद न्यूनतम 15,805.20 अंक तक पहुंचा और आखिर में यह यह 15,896.28 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' कारोबार की शुरुआत में बढ़त के साथ 4751.10 पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी अधिकतम 4,853.65 और न्यूनतम 4687.50 अंक पर पहुंचा और आखिर में यह 4,711.70 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक में 32.49 अंक और स्मॉलकैप में 55.12 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications