बुश के 'देश का महान मित्र': मनमोहन
उन्होंने कहा कि नागरिक परमाणु सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में अपने संबोधन में शुक्रवार को कहा, "इस वर्ष हमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश को सुनने का मौका मिलेगा जो कि देश के एक महान मित्र हैं।"
राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद पहली दफा भारत के दौरे पर आए बुश शनिवार को भारत-अमेरिकी संबंधों पर अपनी राय रखेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते को सफल बनाने में उनकी भूमिका का भारत सदैव आदर करता है। हम अपने परमाणु कार्यक्रम को गति देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मित्र देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications