ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद कार में आग लगी
चण्डीगढ़ से 65 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-1) पर काफी तेज गति से जा रही हुंडई एसेंट कार (डीएल 1सीजे 1660) शाहबाद कस्बे में ट्रेक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस भीषण टक्कर के चंद सेकेंड बाद कार में आग लग गई।
चारों लोग आग लगने से पहले कार से कूदकर बाहर आ गए। कार धू-धूकर जलने लगी और उस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया। हादसे में कार जलकर नष्ट हो गई।
हरियाणा के पुलिस अधिकारी प्रीतम सिंह ने कहा, "अग्निशमन दल के कर्मियों ने कुछ देर बाद आग को बुझा दिया गया। कार में सवार लोग समय पर बाहर आ गए और वे सभी सुरक्षित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications