तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार
रायपुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए की खाल के साथ शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तेंदुए की खाल की कीमत छह लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार रायपुर से 220 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के एक गांव से अपराध शाखा के अधिकारियों ने तीनों लोगों को गिरफ्तार किया।
कांकेर अपराध शाखा के अधिकारी डी.एस. गहलोत ने आईएएनएस को बताया," हमने बदसई, मनराखन और रामदेव को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे तेंदुए की खाल को बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।"
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि तेंदुओं को जहरीले तीरों से मारा गया था।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में शिकारियों के अंतर्राज्यीय गिरोह के 17 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications