उप-राष्ट्रपति ने सिक्किम रेल लाइन की आधारशिला रखी

रांगपो (सिक्किम), 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिक्किम को देश के रेल मानचित्र पर लाने की प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को पूर्वी सिक्किम के इस शहर को पश्चिम बंगाल में सेवोक से जोड़ने के लिए 1,400 करोड़ रुपये की रेल परियोजना का शिलान्यास किया।

इसे रेलवे में अभियांत्रिकी की दृष्टि से ऐतिहासिक परियोजना बताते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य में रेल संपर्क की दिशा में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे पूर्वोत्तर में इस तरह की परियोजनाओं की शुरूआत के लिए प्रेरक की तरह काम करेगी।

अंसारी ने अपने संदेश में कहा, "सरकार पूरे उत्तरपूर्व क्षेत्र में सड़कों, रेल व वायु संपर्को को बेहतर बनाने की आवश्यकता के प्रति पूरी तरह जागरूक है। इसके लिए कई पहल की गई हैं। 'सेवोक-रांगपो' रेल लाइन इन्हीं में से एक शुरुआत है।"

उन्होंने परियोजना के सही समय पर पूरे हो जाने की उम्मीद जताते हुए कहा कि रेल संपर्क स्थापित हो जाने से न केवल और अधिक आर्थिक विकास होगा बल्कि राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

रेल मंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि उनका मंत्रालय यह सुनिश्चित करना चाहता है कि यह परियोजना पांच वर्षो की निर्धारित समय सीमा में पूरी हो जाएगी।

ममता ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह इस परियोजना में व्यक्तिगत रुचि लेंगी। उन्होंने कहा कि 52.7 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 13 सुरंगें और 110 छोटे-बड़े पुल शामिल होंगे। 12 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन सुरंगों से होकर गुजरेगी। इनमें सबसे अधिक लंबी सुरंग 1.814 किलोमीटर लंबाई की होगी।

उन्होंने कहा, "यह परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक सीमावर्ती राज्य सिक्किम को मुख्य भारत से जोड़ेगी जो कि अपने आप में एक चुनौती है। मैं सुनिश्चित करूंगी कि मंत्रालय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों को शेष भारत से जोड़ने वाली ऐसी ही अन्य चुनौतियों का सामना करे।"

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने रेल मंत्री से कहा कि अगर वह रेल लाइन को नाथूला तक बढ़ा दें तो, "यह परियोजना देश व उसकी विकासात्मक प्रक्रियाओं के लिए और भी विशेष हो जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+