वायुसेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत (लीड-2)
पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्सार के नजदीक चेनाब नदी में जा गिरा। बरामद किया गया शव हेलीकॉप्टर के पायलट का हो सकता है।
स्थानीय निवासी और पुलिस दल बचाव अभियान चला रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने अस्सार से आईएएनएस को फोन पर बताया, "इलाके में दो हेलीकॉप्टर उड़ान पर थे, एक हेलीकॉप्टर संभवत तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त होकर चेनाब नदी में जा गिरा। दूसरा हेलीकॉप्टर अब भी इलाके में उड़ान पर है।"
सेना के बचाव दल मौके पर रवाना हो गए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हेलीकॉप्टर पर कोई अधिकारी सवार था या नहीं। ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications