रीति-रिवाज से हुआ बंदर का अंतिम संस्कार
घटना बदायूं जिले के दबतोरी गांव की है, जहां ग्रामीणों ने अरिल नदी के घाट पर हिंदू विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर एक बंदर को मुखाग्नि दी। गुरुवार को कुत्तों ने इस बंदर को मार डाला था।
ग्रामीण रवेंद्र सिंह ने बताया, "हमें इस बंदर से खास लगाव था। हम सभी इसे प्यार से छोटू कहकर पुकारते थे। करीब छह महीने पहले यह बंदर घायल अवस्था में गांव आया था। ग्रामीणों ने उसका उपचार करवाया था। धीरे-धीरे गांव के लोगों का इस बंदर से भावनात्मक जुड़ाव हो गया। गुरुवार को इसकी मौत के बाद पूरे गांव के लोग गमगीन हो गए।"
बंदर का उपचार करवाने वाले दयाल कठेरिया ने बताया, "ग्रामीणों ने छोटू के शव को गांव के एक प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर ले जाकर रखा। छोटू को हम सभी घाट पर ले गए और वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications