छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 3 की हत्या की
दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एल.भगेल ने आईएएनएस को बताया कि सुकमा प्रखंड के किकिरपाल गांव में नक्सलियों ने तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
भगेल ने कहा कि मृतकों में एक शिक्षक और ग्राम सचिव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में नक्सली हिंसा में वर्ष 2004 से अबतक कम से कम 1,500 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications