श्रीलंकाई प्रधानमंत्री
भोपाल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रत्नासिरी विक्रमनायके शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौर पर पहुंचे। राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की।
सरकारी तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक विक्रमनायके शनिवार को विदिशा जिले के सांची में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। उनके साथ कुछ मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी आए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सांची में एक बौद्ध प्रार्थना केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस केंद्र का नाम सांची वंदना निकेतन रखा गया है। इस समारोह में श्रीलंका और भारत के बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications