सेना का हेलीकॉप्टर कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त (लीड-1)
मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने दुर्घटना स्थल के नजदीक अस्सार से आईएएनएस को फोन पर बताया," दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा दिख गया है लेकिन उसमें सवार लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में दो हेलीकॉप्टर उड़ान पर थे,"एक हेलीकॉप्टर संभवत तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त होकर चेनाब नदी में जा गिरा। दूसरा हेलीकॉप्टर अब भी इलाके में उड़ान पर है।"
अधिकारी ने कहा, "हम बचाव अभियान शुरू करने जा रहे हैं और सेना का दल भी मौके पर पहुंच रहा है।"
सेना के एक अधिकारी ने दुर्घटना के बारे में कहा, "हम दुर्घटना का ब्यौरा जुटा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications