ली और होप्स दिल्ली वन डे से भी बाहर हुए
आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "दोनों ही खिलाड़ियों ने आज नेट पर अभ्यास किया। ली ने पूरे रन अप के साथ गेंदबाजी की लेकिन वह 85 फीसदी ही फिट हैं। हम कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहते। होप्स की स्थिति ली की अपेक्षा बेहतर है। उन्हें लेकर कुछ चिंताएं हैं। हम उन्हें कुछ और दिन आराम करने देना चाहते हैं। उम्मीद है कि मोहाली में दोनों फिट हो जाएंगे।"
पोटिंग ने यह बात स्वीकार की दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने का खामियाजा आस्ट्रेलिया की टीम को नागपुर के मैच में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, "नागपुर में दोनों खिलाड़ियों की चोट हमें उम्मीद से कहीं अधिक मंहगी पड़ी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications