डिपो में आग की जांच के लिए समिति का गठन
सीतापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित डिपो में गुरुवार शाम 7.15 बजे आग लगी। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में नौ लोगों के मारे जाने और लगभग 150 के घायल होने की आशंका है।
देवड़ा द्वारा घोषित जांच समिति की अध्यक्षता हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश लाल करेंगे। यह समिति छह सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट पेट्रोलियम मंत्रालय को सौंपेगी।
देवड़ा ने मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। बकौल देवड़ा मामूली तौर पर घायल हुए लोगों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे । मुआवजे की यह रकम राज्य सरकार द्वारा घोषित मुआवजे के अतिरिक्त है।
इससे पहले राजस्थान सरकार ने आग में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 200,000 रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 100,000 रुपये और अन्य घायलों को 50,000 रुपये का मुआजा देने का ऐलान किया।
भारतीय रेलवे ने जयपुर-सवाई माधोपुर क्षेत्र से गुजरने वाली कई रेलगाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया है।
एक अनुमान के मुताबिक आग से 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications