चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 5 नए मामलों की पुष्टि
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि नए रोगियों में दो बहनें और उनके बच्चे तथा एक किशोर शामिल है।
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने कहा," हमने 19 वर्षीय किशोर के नमूनों को गुरुवार को जांच के लिए को भेजा। जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई। उसे स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में अलग वार्ड में रखा गया है।"
उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ और हरियाणा के यमुनानगर कस्बे से स्वाइन फ्लू के चार नए मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि यमुनानगर में 26 वर्षीय महिला और उसकी दो साल की बच्ची में और मंडी गोविंदगढ़ में एक 24 वर्षीय महिला और उसके नौ माह के बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि चण्डीगढ़ के अस्पतालों में अभी तक स्वाइन फ्लू के 325 संभावित मामले सामने आए हैं जिनमें 56 मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अभी तक मोहाली में एक और चण्डीगढ़ में भी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications