अमेरिका में इंटरनेट की 40वीं वर्षगांठ मनाई गई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इंटरनेट की 40 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उद्योग जगत के नेताओं, शोधकर्ताओं और विश्लेषकों के अलावा कई अन्य लोग गुरुवार को कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल हुए।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर लियोनार्ड क्लेनरॉक ने 29 अक्टूबर 1969 को एक दल का नेतृत्व किया था जिसने 'आरपानेट' पर पहला संदेश भेजा जिसे बाद में इंटरनेट का नाम दिया गया। लियोनार्ड क्लेनरॉक भी समारोह में शामिल हुए।
इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक श्मिट ने कहा कि अब अगले पांच साल के दौरान इंटरनेट में मौलिक बदलाव आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications