सुखोई में सवार होंगी राष्ट्रपति
अगले महीने पुणे स्थित लोहेगांव में सुखोई के बेस से 74 वर्षीया राष्ट्रपति सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरेंगी। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान में सवार होने वाली वह देश की पहली महिला होंगी।
आईएएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "राष्ट्रपति जल्द ही सुखोई में उड़ान भरेंगी। ऐसा नवंबर के अंत तक हो सकता है।" इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम सुखोई में सवार हुए थे।
उल्लेखनीय है कि आईएएफ में फिलहाल 784 महिला अधिकारी कार्यरत हैं लेकिन लड़ाकू विमान खंड में किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications