दत्ता के बयान में कुछ भी संदिग्ध नहीं : सीआईडी
सीआईडी के उप महानिरीक्षक अजय राणाडे ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा था, "दत्ता से पूछताछ में हमें कोई भी संदिग्ध जानकारी नहीं मिली। हमने उन्हें पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय बुलाया था।"
सीआईडी ने दत्ता और उनके पिता अशोक दत्ता से 26 और 27 अक्टूबर को पूछताछ की थी। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की थी।
नक्सलियों द्वारा मुक्त किए जाने के बाद दत्ता ने मीडिया के समक्ष जो बयान दिया था, इस संबंध में राणाडे ने कहा, "हम इस संबंध में जांच कर रहे हैं। राज्य पुलिस की अनुशासनात्मक समिति इस मामले को देखेगी।"
उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर को नक्सलियों ने पश्चिम मिदनापुर के संकरैल थाने पर हमला कर दत्ता को अगवा कर लिया था। दत्ता को तीन दिन बाद 22 अक्टूबर को नक्सलियों ने मुक्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications