भारती एयरटेल का मुनाफा 43 फीसदी बढ़ा
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दूरसंचार क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारती एयरटेल ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 2,297 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह पिछले साल की समान अवधि के 1,605 करोड़ रुपये की तुलना में 43.1 फीसदी अधिक है।
भारती एयटरेटल द्वारा दी गई नियामकीय जानकारी के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 7.5 फीसदी बढ़ कर 8,927 करोड़ रुपये हो गई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 8,303 करोड़ रुपये थी।
इंडियन जनरली एक्सेप्टेड एकाउंटिंग प्रिंसिपल(आईजीएएपी)के अनुसार समूह के शुद्ध लाभ में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इस अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान अवधि के 8,952 करोड़ रुपये के मुकाबले 16 फीसदी बढ़ कर 10,393 करोड़ रुपये हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications