अफगानिस्तान व इराक में सैनिकों की तैनाती नहीं होगी : एंटनी
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान व इराक में सैनिकों की तैनाती नहीं की जाएगी।
एंटनी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में यहां कहा कि भारत व अमेरिका के बीच सैन्य संबंधों में बढ़ोतरी के बावजूद इन दोनों देशों में सेना की तैनाती की कोई संभावना नहीं है।
एंटनी ने कहा, "मुझे वर्तमान में या भविष्य में ऐसी स्थिति आने की कोई संभावना नहीं दिखाई देती। जहां तक भारत का मामला है, हम अफगानिस्तान को मानवीय उद्देश्यों में और पुनर्निर्माण व पुनर्वास में मदद दे रहे हैं।"
एंटनी ने साफ किया, "मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि अफगानिस्तान में या अन्य किसी देश में सेना की तैनाती का सवाल ही नहीं उठता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications