जम्मू एवं कश्मीर के विकास पर ध्यान दिया जाएगा : प्रधानमंत्री
श्रीनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार जम्मू एवं कश्मीर के विकास पर विशेष ध्यान देंगी और राज्य में अतिरिक्त बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और प्रशासन को मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों के निर्माण के लिए भी अतिरिक्त कोष मुहैया कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications