भारत और कांगो के विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार को
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और कांगो के विदेश मंत्री गुरुवार को मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को सुधारने के रास्तों पर चर्चा होगी।
लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो के विदेश मंत्री अलेक्स थाम्बवे अपने चार दिवसीय सरकारी दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंचे हैं।
थाम्बवे गुरुवार को सुबह भारतीय उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। उसके बाद वह विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ अपराह्न् में हैदराबाद हाउस में औपचारिक बातचीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications