जल्दी ही आएगी चांडी के जीवन पर आधारित पुस्तक
चांडी के जीवन पर आधारित पुस्तक 'कुंजनु कथाकाल, अल्पम कैरीयंगालुम' को लोकापर्ण पांच नवंबर को होगा। इस किताब को चांडी के प्रेस सचिव पी.टी.चाको ने तैयार किया है।
चांडी शनिवार को 66 वर्ष के हो जाएंगे। वह पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्ष 1970 से कर रहे हैं। उनके जीवन पर आधारित पुस्तक में चाको ने उनके बारे में कई रोचक बातें लिखी है।
पुस्तक में चांडी से जुड़ी एक रोचक घटना का उल्लेख है। वर्ष 1966 में वर्तमान में रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे और चांडी सचिव थे। दोनों एक बैठक में हिस्सा लेने कोट्टायम आए। एंटनी ने चांडी को बताया कि उन्हें काफी भूख लगी है, जिसके बाद दोनों एक होटल में गए। दोनों ने तो खान खा लिया लेकिन बाद में पता चला कि दोनों में से किसी के पास पैसे नहीं हैं।
बाद में चांडी ने अपने किसी पड़ोसी से सहायता मांगी थी। इसके अलावा ऐसी कई रोचक घटनाओं को चाको ने पुस्तक में शामिल किया है।
पुस्तक के जरिए ही पाठक जान पाएंगे कि चांडी की पत्नी मारिम्मा ओमेन ही उनके बाल काटती हैं। वह अपने पति की बाल उस समय काटती हैं, जब वह सो रहे होते हैं अथवा सुबह का अखबार पढ़ते हैं।
चांडी के जीवन पर आधारित इस पुस्तक का प्रकाशन 'डीसी बुक्स' ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications