बिहार में सितम्बर तक 81,470 लोगों की गिरफ्तारियां
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि जनवरी 2009 से लेकर सितम्बर तक 81,470 लोगों को राज्य में 'अपराध निरोधी अभियान' के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 35 बार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।
नीलमणि ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से पुलिस ने इस वर्ष पिछले महीने तक 1,730 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने अभियान के तहत 10,064 डेटोनेटर तथा 3,678 किलोग्राम विस्फोटक बरामद करने में सफलता पाई। उन्होंने इस वर्ष अब तक 66 मिनी गन कारखानों का भी भंडाफोड़ किया गया, जिनमें बडी मात्रा में हथियार बनाने के सामान बरामद हुआ।
नीलमणि ने बताया कि इस वर्ष अगस्त तक अपराधियों तथा नक्सलियों से पुलिस ने 1़ 25 करोड़ रुपए भी बरामद किए। इसके अलावा राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 3़ 52 लाख नकली नोट भी बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications