भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त को मंत्री का दर्जा
समाचार पत्र 'डेली स्टार' में गुरुवार को प्रकाशित समाचार के अनुसार भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त अहमद तारिक करीम, ब्रिटेन में उच्चायुक्त एम. सैयदुर रहमान खान तथा अमेरिका में बांग्लादेश के राजदूत अकरमुल कादिर को सभी उचित सुविधाओं के साथ मंत्री का दर्जा दिया गया है।
इस साल के आखिर में हसीना की प्रस्तावित भारत यात्रा के मद्देनजर करीम इन दिनों तैयारियों में जुटे हैं।
प्रधानमंत्री के सलाहकार एच. टी. इमाम ने बताया कि तीनों राजनयिकों को प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार मंत्री पद दिया गया है।
इमाम के अनुसार, इस दर्जे से विदेश मंत्रालय वरीयता क्रम नहीं बदलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications