भालू ने ली 4 ग्रामीणों की जान
अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर की दूरी पर संसरा रेंज क्षेत्र के रामपुर इलाके के बरचर बांध के नाला में बुधवार शाम ग्रामीण मछली पकड़ रहे थे तभी उन पर भालू ने हमला बोल दिया। इस हमले में तीन सगे भाइयों रजोले यादव, प्रेमलाल यादव और श्याम लाल के अलावा लखपति नाम के एक शख्स की जान चली गई। इस घटना में तीन ग्रामीण घायल हैं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
सीधी के वन मंडलाधिकारी आर. बी. शर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि घटनास्थल को देखकर लगता है कि भालू ने ग्रामीणों पर एक-एक कर हमला किया, यही वजह है कि सभी शव काफी दूरी पर अलग-अलग पड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications