किसानों को फसलों पर 50 प्रतिशत अनुदान देने पर विचार : धूमल

यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने गत सायं सप्ताह भर चलने वाले रेणुकाजी मेले के उद्घाटन अवसर पर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेणुका क्षेत्र के स्थायी विकास के लिए 15 करोड़ रुपये का पर्यटन विकास सर्किट तैयार किया गया है, जिसे वित्तपोषण के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, सिरमौर जिले में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के लिए 12़97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में एक और निजी विश्वविद्यालय खोला जाएगा। प्रदेश के विभिन्न भागों में पांच पॉलीटेकि्नक कालेज खोलना प्रस्तावित है तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा।

प्रो़ धूमल ने कहा कि 200 करोड़ रुपये की लागत से रेणुका बांध विस्थापितों के कल्याण के लिए बेहतर 'आर एण्ड आर' योजना कार्यान्वित की जाएगी। सिंचाई युक्त भूमि के लिए 2़5 लाख रुपये प्रति बीघा, गैर-सिंचित भूमि के लिए 1़5 लाख रुपये प्रति बीघा और अन्य भूमि के लिए 75 लाख रुपये प्रति बीघा राशि मुआवजे के तौर पर विस्थापितों को दी जाएगी। रेणुका बांध के निर्माण के लिए जमीन देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुनर्वास एवं कल्याण सुनिश्चित बनाया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+