आंध्र में एक मंत्री ने जगनमोहन के समर्थन में इस्तीफा दिया

सुरेखा ने अपना छह पृष्ठ का त्यागपत्र राजभवन में राज्यपाल एन.डी.तिवारी को सौंपा।

त्यागपत्र सौंपने के बाद सुरेखा ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों की भावनाओं की उपेक्षा करते हुए पार्टी हाईकमान ने कुछ तथाकथित वरिष्ठ सदस्यों की बातों में आकर जगनमोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने से इंकार कर दिया।"

उन्होंने कहा कि कम से कम अब हाईकमान को अपनी गलती और वास्तविकता को समझना चाहिए और जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी इन बातों का मतलब यह नहीं है कि मैं हाईकमान के फैसले को चुनौती दे रही हूं। हाईकमान क्या फैसला लेता है, यह मैं उस पर छोड़ती हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा इस्तीफा हाईकमान को फैसला लेने में मदद करेगा।

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हाल ही में जगनमोहन को यह संदेश दिया था कि वह के. रोसैया को ही मुख्यमंत्री पद पर बने रहने देना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+