जयपुर में इंडियन ऑयल के डिपो में भीषण आग, 60 घायल
यद्यपि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक टैंक से गैस रिसाव के कारण आग लगी।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "घटना करीब 7.15 बजे हुई और हमने तत्काल दमकल गाड़ियों और एंबुलेंसों को रवाना कर दिया।"
उन्होंने बताया कि घायलों को सरकारी एसएमएस अस्पताल और समीप के गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
आग इतनी भयंकर है कि उसकी लपटें 15 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। आग लगने के समय समीप के लोगों ने भारी धमाका भी सुना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications