मुल्लईपेरियार बांध मसले पर द्रमुक की प्रस्तावित रैली रद्द
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा केरल सरकार को मुल्लईपेरियार नदी पर बांध बनाने संबंधी सर्वेक्षण के लिए हरी झंडी दिखाए जाने पर द्रमुक ने नाराजगी व्यक्त की थी।
तमिलनाडु सरकार मुल्लईपेरियार नदी नए बांध बनाए जाने के खिलाफ है। राज्य का कहना है कि इससे उसके क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित होगी। दूसरी ओर केरल सुरक्षा संबंधी मुद्दों को हवाला देकर नदी पर बांध बनाने की वकालत करता रहा है।
द्रमुक ने अपनी प्रस्तावित रैली को रद्द किए जाने की घोषणा उस समय की जब सर्वोच्च न्यायालय ने केरल को बांध के लिए सर्वेक्षण करने से रोकने पर इंकार कर दिया था। प्रस्तावित बांध के लिए सर्वेक्षण के विरोध में तमिलनाडु सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications