एफबीआई ने लश्कर के षड्यंत्र की जानकारी दी थी : चिदंबरम
चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया, "इसे सार्वजनिक करने से कुछ समय पहले उन्होंने हमें इससे जुड़ी सभी फाइलों और शपथ पत्रों को दिखाया था।"
चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अधिकारी एफबीआई के साथ मिलकर भारत में जरूरत के हिसाब से कार्य कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि एफबीआई के आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्यबल ने डेविड कोलमैन हैडली नामक एक व्यक्ति को इस महीने के आरंभ में फिलाडेल्फिया के लिए उड़ान पकड़ते समय गिरफ्तार किया। उसका इरादा पाकिस्तान की यात्रा करने का था।
एफबीआई ने बताया कि हैडली (49 वर्ष) और पाकिस्तानी मूल के एक कनाडियाई नागरिक को वर्ष 2005 में पैगम्बर मुहम्मद साहब का कार्टून छापने वाले अखबार के कर्मचारियों पर हमले की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया।
शिकागो न्यायालय में पेश एफबीआई के हलफनामे के अनुसार हैडली इलियास कश्मीरी और लश्कर-ए-तैयबा के कई अज्ञात सरगनाओं के नजदीकी संपर्क में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications