गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 16,191.39 पर खुला। सुबह 10.21 बजे यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 16,127.61 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स बुधवार को 16,283.49 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' गिरावट के साथ 4,826.10 पर खुला। लगभग इसी समय यह भी गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 4785.00 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को यह निफ्टी 4826.15 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications