मितव्ययता देश के प्रति कर्तव्यपरायणता की परिचायक : गहलोत

विश्व मितव्ययता दिवस (30 अक्टूबर) के अवसर पर अपने संदेश में गहलोत ने आह्वान किया है कि प्रत्येक नागरिक जीवन में अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण के साथ अल्प बचत योजनाओं में निवेश का संकल्प लें। मितव्ययी बनकर सभी अपने सुरक्षित भविष्य का निर्माण करते हुए राष्ट्र की प्रगति और समृद्घि में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की ट्रस्टी के रूप में सरकार का यह धर्म है कि वह एक-एक पैसे का हिसाब रखते हुए जनता की सेवा के संकल्प को ध्येय बनाकर कार्य करे। इसी दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेश में सरकारी स्तर पर फिजूलखर्ची पर रोक एवं मितव्ययता बरतने के सम्बन्ध में अहम निर्णय लिए हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे मितव्ययता, अनावश्यक खर्चो में कटौती और बचत के सामाजिक सरोकारों को जीवन में अपनाकर इसे जनआंदोलन बनाने के लिए पहल कर सतत् प्रयास करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+