स्पेक्ट्रम घोटाले की गहराई से जांच हो : जयललिता
जयललिता ने राज्य विधानसभा में कहा, "सीबीआई को स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में संचार मंत्री ए. राजा की भूमिका की गहराई से जांच करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "सीबीआई को यह पता लगाना चाहिए कि इस कथित घोटाले के लाभार्थी कौन-कौन हैं और स्वान टेलीकॉम नामक छोटी से कंपनी ने एटिस्लाट और ईटीए एस्कन जैसी कंपनियों को हिस्सेदारी कैसे बेची।"
जयललिता ने कहा कि सीबीआई जांच तभी प्रभावी होगी जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजा को अपनी कैबिनेट से बर्खास्त करने का साहस दिखाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications