पुष्कर में कार्तिक मेला शुरू, हजारों ने किया पवित्र स्नान
इस यात्रा में अनेक झांकिया थीं, जो बैंडबाजों के साथ चल रही थी तथा इनका पूरे मार्ग में जोरदार स्वागत हुआ। विभिन्न साधु, संत महात्माओं ने भी इस यात्रा में भाग लिया।
अजमेर जिला प्रशासन द्वारा मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पुष्कर सरोवर तथा मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सरोवर में स्थित विभिन्न 16 कुंड में नलकूपों से पानी भरकर श्रद्घालुओं के लिए स्नान की व्यवस्था की गई।
जिला कलक्टर राजेश यादव ने तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सरोवर के इन कुंडों को नलकूपों से भरने और उस पर नियमित निगरानी रखने की हिदायत दी और विभिन्न घाटों व मेला क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए।
पुष्कर नगर, घाट एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के भी व्यापक इंतजाम किये गए। पुष्कर पशु मेले में भी रौनक बढ़ती जा रही है हालांकि आज से रवन्ना कटने से पशुओं की मेला मैदान से रवानगी शुरू हो गई है।
पुष्कर मेला मैदान में आज प्रात: राजस्थानी व विदेशी पर्यटकों की टीम के मध्य कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। राजस्थानी टीम ने 46-16 अंकों से यह प्रतियोगिता जीत ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications