सहकारी संस्थाओं को संवैधानिक आधार देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "हमने संविधान में नया अध्याय जोड़ने का प्रस्ताव किया है।"
संविधान में संशोधन के लिए एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा।
इससे सहकारी संगठनों को कुछ निश्चित नियमों जैसे स्वतंत्र संस्था से चुनावों की निगरानी, पदाधिकारियों के लिए पांच वर्ष का निर्धारित कार्यक्रम, स्वतंत्र पेशेवर लेखा परीक्षण और वित्तीय वर्ष समाप्त होने के छह महीने के भीतर आम सभा की बैठक कराना अनिवार्य होगा।
चिदंबरम ने कहा कि सहकारी संस्थाओं को संवैधानिक आधार देना महत्वपूर्ण है, अन्यथा वे सभी लोगों के लिए खेल का मैदान बन जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications