एसीपी राजबीर हत्याकांड का आरोपी मुंबई में गिरफ्तार
मुन्ना बजरंगी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप है। राय की नवंबर 2005 में हत्या कर दी गई थी।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मुंबई के मलाड इलाके से बजरंगी को गिरफ्तार किया। वह यहां अपने असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह की पहचान से पिछले सात महीने से रह रहा था।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बजरंगी की गिरफ्तारी हमारे लिए बड़ी सफलता है। हमारे अधिकारी उसे जल्दी ही दिल्ली लाएंगे।"
एसीपी राजबीर सिंह दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे। उन्होंने मुठभेड़ों में 50 अपराधियों को ढेर किया था। गुड़गांव में एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में मार्च 2008 में राजवीर की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications