कांग्रेस-राकांपा का दो दिनों में मंत्रिपरिषद गठन का दावा (लीड-1)

केंद्रीय कृषि मंत्री व राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर इस सिलसिले में एक बैठक हुई जिसमें रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, खुद शरद पवार और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल मौजूद थे।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "अगले एक-दो दिनों में मंत्रिपरिषद का गठन हो जाएगा। 10 साल हमने जैसी सरकार चलाई है वैसी ही सरकार फिर चलाएंगे। अच्छी सरकार देने का प्रयास पहले भी हुआ है और आगे भी होगा। इसी विषय पर हम चर्चा कर रहे थे।"

उधर, दिल्ली प्रवास पर आए मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "दो दिनों में हम मंत्रिपरिषद का गठन कर लेंगे।"

उल्लेखनीय है कि विभागों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच विवाद चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक राकांपा गृह, वित्त और राजस्व सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखना चाहती है लेकिन कांग्रेस इन विभागों को राकांपा को देने के लिए राजी नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+