भारतीय कंपनियों का योजनागत निवेश 52 फीसदी बढ़ा

एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में भारतीय कंपनियों ने कुल 440,353 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों ने 289,704 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

एसोचैम की अध्यक्ष स्वाति पिरामल ने एक बयान में बताया," निवेश की गतिविधियों में आई तेजी और ऋण वृद्धि दर को गिरने से रोकने के लिए अर्थव्यवस्था के पूरी तरह से पटरी पर लौटने तक सरकार को प्रोत्साहन पैकेज और विकास समर्थक मौद्रिक नीतियों को जारी रखना चाहिए।"

अध्ययन के अनुसार आंध्र प्रदेश तेल एवं प्राकृतिक गैस सेक्टर की कंपनियों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभरा है। कंपनियों ने आंध्र प्रदेश में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 63,708 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है।

समान अवधि में गुजरात 38,771.3 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित कर दूसरे और महाराष्ट्र 32,414 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+