एफबीआई के साथ मुठभेड़ में कथित आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि तीन अन्य संदिग्ध लोगों की षडयंत्र, हिंसा और सामानों की हेराफेरी करने के आरोप में उनकी तलाश है।
गौरतलब है कि 53 वर्षीय लुकमान अमीन अब्दुल्लाह जो क्रिस्टोफर थॉमस के नाम से भी जाना जाता था। वह घर की तलाशी के दौरान एफबीआई एजेंट पर हमला करने के बाद मारा गया।
एफबीआई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 11 सदस्यों वाले इस समूह के उपर कई वर्षो तक हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications