महिला चिकित्सक पर नाबालिग नौकरानी की पिटाई का आरोप
लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। लखनऊ में एक महिला चिकित्सक पर अपनी 11 वर्षीय घरेलू नौकरानी की पिटाई का आरोप लगा है और इस संबंध में उसके खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की चिकित्सक अरुणा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
भारती के फ्लैट से 'चाइल्ड हेल्पलाइन' द्वारा इस नाबालिग को बाहर निकाला गया। पड़ोसियों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर 'चाइल्ड हेल्पलाइन' को फोन किया था।
चिकित्सक के कब्जे से मुक्त कराई गई बच्ची वाराणसी के लल्लापुर की रहने वाली है। वह पर इस चिकित्सक के पास कथित तौर 1,000 रुपये महीने की नौकरी कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications