झारखण्ड में अपहृत अधिकारी सकुशल घर लौटा
पुलिस के अनुसार रांची से 110 किलोमीटर दूर हजारीबाग के बरकाखाना प्रखण्ड में एक नदी के पास से निरमा टोप्पो का अपहरण कर लिया गया था। निरमा टोप्पो हजारीबाग के केरेदारी प्रखण्ड के सर्किल अधिकारी हैं। पुलिस यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि टोप्पो का अपहरण किसने किया था।
टोप्पो ने संवाददाताओं को बताया, " जब मैं उनके चंगुल से बाहर निकला तो अपने आप को बरकाखाना स्थित एक नदी के पास पाया। मैं चार घण्टे तक पैदल चलने के बाद मुख्य सड़क पर पहुंचा उसके बाद लिफ्ट लेकर अपने घर पहुंचा।"
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा," हम नहीं बता सकते कि अपहरण करने का क्या कारण था। हम टोप्पो से जानकारी हासिल करने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि यह काम नक्सलियों का है या किसी और का।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications