क्यूबा पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 192 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र आम सभा में 187 ने क्यूबा पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ मत दिया हालांकि तीन ने इसके पक्ष में मत दिया।
अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कार्यभार संभालने के बाद से क्यूबा के साथ संबंधों को सुधारने की दिशा में कई कदम उठाएं हैं लेकिन वर्ष 1960 से जारी प्रतिबंधों को उठाने के बारे में अभी कोई पहल नहीं की गई है।
क्यूबा का कहना रहा है कि इन प्रतिबंधों की वजह से उसे व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में 90 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications