पॉलीटेक्निक के 2 छात्रों ने लगाया रैगिंग का आरोप
जिले के नौरंगाबाद इलाके में स्थित पॉलीटेक्निककॉलेज में फार्मेसी में डिप्लोमा कर रहे प्रथम वर्ष के दो छात्रों विमल सिंह और सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के कुछ वरिष्ठ छात्रों ने उन्हें जबरन निर्वस्त्र कराकर नृत्य करवाया और विरोध करने पर पिटाई की।
विमल ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "वरिष्ठ छात्र हमारे छात्रावास में आए और हमें जबरन निर्वस्त्र कराकर आपत्तिजनक स्थिति में नृत्य करवाया। इतना ही नहीं उन्होंने हमें जबरन सिगरेट और शराब पिलाई और मना करने पर हमारी पिटाई की। घटना के बारे में किसी से बताने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी।"
दोनों छात्रों ने यह आरोप भी लगाया है कि वरिष्ठ छात्र उनसे बलपूर्वक पैसे वसूलते थे और उनके मोबाइल छीनकर बातें करते थे।
कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "घटना की जांच की जा रही है। रैगिंग के मामले में दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications