पूर्वोत्तर के छात्रों का सहयोग करेंगे राहुल गांधी
पूर्वोत्तर छात्र संगठन के सह संयोजक पाली गोंगो ने कहा, "हम राहुल गांधी से पूर्वोत्तर समुदाय के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए सहयोग मांगने गए थे। इस मामले में उन्होंने हमें पूरा सहयोग देने का वादा किया है।"
गोंगो ने आईएएनएस से कहा," हम पूर्वोत्तर समुदाय के खिलाफ बढ़ रहे अपराध से लड़ने के लिए अपनी मांगों की सूची दे चुके हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि वे जल्दी ही हमारी मांगों के बारे में अपने विचार व्यक्त करेंगे। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से हमारे साथ संपर्क में रहेंगे।"
गौरतलब है कि नागा छात्र संघ ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
गोंगो ने कहा कि छात्रों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र भेजा है जिसमें उनके सामने 15 विशेष मांगें रखी गई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications