मध्य प्रदेश में हड़तालरत तहसीलदारों से सरकार की बातचीत कल
मालूम हो कि पिछले दिनों कटनी में नायब तहसीलदार राजेश कौशिक को एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसी के विरोध में सोमवार से राजस्व अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर है। गुरुवार को हड़ताल का चौथा दिन था। इस हड़ताल से राजस्व संबंधी सारे कामकाज ठप पड़े हैं।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष रूपेश उपाध्याय ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि आज संघ के एक प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख सचिव (राजस्व) एम. एम. उपाध्याय से चर्चा हुई है जिसमें उन्होंने मांगों को जायज ठहराते हुए शुक्रवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया है। इस बैठक के बाद ही संघ अपनी आगे की रणनीति तय करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications