रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 6.4 फीसदी की गिरावट (लीड-1)
कंपनी का मुनाफा मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों की रिफायनरी पर लागत व आय के अंतर में आई कमी से प्रभावित हुआ है।
कंपनी ने एक बयान में गुरुवार को कहा कि इस अवधि में उसका कुल कारोबार 48,843 करोड़ रुपये का रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 46,014 करोड़ रुपये से 6.1 फीसदी अधिक है।
बयान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "नई सेज रिफायनरी का काम समय पर पूरा होना और केजी डी6 ब्लॉस के गहरे पानी से निकाले गए तेल व गैस की सुरक्षित और स्थायी व्यवस्था कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।"
अंबानी ने एक बयान में कहा, "चुनौतीपूर्ण व्यापारिक और आर्थिक माहौल के बावजूद इन परियोजनाओं ने रिलायंस की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।"
बयान के मुताबिक तिमाही के दौरान कंपनी का पेट्रोकेमिकल व्यापार पिछले वर्ष की इसी अवधि के 15,584 करोड़ रुपये से गिरकर 13,340 करोड़ रुपये हो गया।
30 सितंबर को समाप्त छमाही के दौरान सकल रिफायनिंग मार्जिन घटकर 6.3 डॉलर प्रति अरब बैरल हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 14.4 डॉलर प्रति अरब बैरल था।
कंपनी की प्रति शेयर आय भी 27 रुपये से घटकर 23.4 रुपये हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications