यूरेनियम विनिमय सौदे का स्वागत करेगा ईरान : अहमदीनेजाद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तर पूर्वी ईरान के मशाद नामक स्थान से टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में अहमदीनेजाद ने कहा, "हम यूरेनियम विनिमय सौदे का स्वागत करते हैं और सहयोग के लिए तैयार हैं लेकिन सौदे में शामिल देशों को अपना वादा पूरा करना चाहिए।"
अहमदीनेजाद ने यह नहीं कहा कि पिछले हफ्ते विएना में ईरान ने जिस सौदे पर सहमति जताई थी उसे निश्चित रूप से स्वीकार करेगा या संशोधन की मांग करेगा।
उल्लेखनीय है कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को कम करने के लिए रूस, अमेरिका और फ्रांस ने यह सौदा किया है। इस सौदे से यूरेनियम का उपयोग परमाणु बम के लिए नहीं वरन ईंधन और चिकित्सा में करने के ईरान के दावे पर कुछ भरोसा पैदा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications