दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या 320 तक पहुंची
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन.के.यादव ने कहा, "राजधानी में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। अक्टूबर का महीना ऐसा होता है जिसमें यह बीमारी सबसे ज्यादा फैलती है क्योंकि इसके फैलने के लिए यह अनुकूल समय होता है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल डेंगू के मामलों की संख्या कम है।"
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में औसतन 18-20 मामले प्रतिदिन सामने आए हैं।
गौरतलब है कि अभी तक डेंगू से 15 वर्षीय बच्चे और नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो चुकी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव जे.पी. सिंह ने कहा, " राजधानी में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। जबकि हम इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं वहीं मच्छरों को फैलने से रोकने के लिए कर्मचारी घर-घर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications