अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 3.5 फीसदी की वृद्धि
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
सर्वेक्षण एजेंसी ब्लूमबर्ग न्यूज के मुताबिक अर्थशास्त्रियों ने वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विकास की दर 3.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। पिछले वर्ष के दौरान दुनिया की इस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 0.7 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी।
अर्थव्यवस्था में यह विकास विभिन्न कंपनियों के मुनाफा कमाने और आवास व उपभोक्ता खर्च सेक्टर में स्थिरता के कारण दर्ज की गई है। एक साल पहले अधिकतर कंपनियां दिवालिया होने के कगार पर थीं।
वाणिज्य विभाग के मुताबिक उच्च उपभोक्ता मांग, निर्यात, सरकारी खर्च और कंपनियों की सूची में वृद्धि के अलावा आवास बाजार में सुधार के कारण यह वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications