'कोबद गांधी नारको टेस्ट के लिए स्वस्थ'
मुख्य महानगर दंडाधिकारी कावेरी बावेजा की अदालत में चिकित्सकों के दल की यह रिपोर्ट दाखिल की गई। अदालत ने पुलिस की नारको टेस्ट कराने की मांग पर 31 अक्टूबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अदालत ने गांधी के वकील द्वारा स्वास्थ्य का हवाला देकर पुलिस की मांग का विरोध करने पर चिकित्सकीय जांच का आदेश दिया था।
पुलिस ने अपनी याचिका में यह कहते हुए नारको टेस्ट कराने की मांग की थी कि गांधी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। गांधी फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications