ओबामा ने समलैंगिकों को सुरक्षा देने वाले विधेयक को दी मंजूरी

वाशिंगटन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को मौजूदा घृणा अपराध कानून का विस्तार कर लैंगिक, यौन व्यवहार और अशक्तता द्वारा प्रेरित हमलों को शामिल करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया है।

सीनेट में सालों से धूल खा रहे विधेयक पर बराक ओबामा के हस्ताक्षर को समलैंगिक लोगों के अधिकार के लिए अभियान चलाने वाले समुदाय के लिए एक बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

मैत्थ्यू शेफर्ड और जेम्स बेर्ड जूनियर घृणा अपराध विधेयक को इस माह की शुरुआत में अमेरिकी सांसदों ने मंजूरी दी थी।

शेफर्ड समलैंगिक कालेज छात्र थे जिनकी वोमिंग में 1998 में क्रूरता से हत्या कर दी गई थी। बेर्ड अफ्रीकी-अमेरिकन मूल के थे। टेक्सास में तीन श्वेत व्यक्तियों ने उन्हें एक ट्रक के पीछे बांध दिया और उनकी मौत होने तक घसीटते रहे।

ओबामा ने कहा, "एक दशक से भी अधिक समय तक विरोध और देरी के बाद हमने घृणा अपराध विधेयक को पारित कर दिया है। यह विधेयक हमारे नागरिकों की, वे किससे प्यार करते हैं, वे कैसे प्रार्थना करते हैं, या वे कौन हैं, पर आधारित हिंसा से सुरक्षा प्रदान करेगा।

विधेयक को 2010 वित्तीय वर्ष के लिए सालाना बजट के भाग के रूप में मंजूरी दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+